फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल नादेही में पेराई सत्र की तैयारियां शुरू

Fri, 16 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के संचालन के लिए जरूरी सामग्री की व्यवस्था और विभिन्न कार्यों को कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। मिल के प्रधान प्रबंधक राजवीर सिंह ने बताया कि पेराई सत्र के लिए बॉयलरों में इस्तेमाल होने वाली लूज बैगास की आपूर्ति, चीनी गोदामों में शुगर हैंडलिंग और बॉयलरों के लिए जलौनी लकड़ी की आपूर्ति के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए 15 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक फर्म उत्तराखंड सरकार की ई-निविदा वेबसाइट और चीनी मिल की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें