रुद्रपुर की दीवार पर बनाया गया पंजाबी संस्कृति पर केंद्रित चित्र। संवाद
रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर तक नेशनल हाईवे को सजाया जा रहा है। नेशनल हाईवे 87 के दोनों तरफ सरकारी दीवारों की मरम्मत, रंग रोगन कर अलग-अलग थीम के चित्र बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली और यूपी से आई चित्रकारों की टीम विभिन्न थीम के सुंदर चित्र उकेर रही है। इनमें संस्कृति से जुड़े पारंपरिक परिधानों में उत्सव मनाते लोग, वाद्य यंत्र के साथ ही योग की विभिन्न मुद्राएं, वन्यजीव, हरियाली सहित अन्य चित्र शामिल हैं। विदेशी मेहमानों को दीवारों पर कुमाऊं के साथ ही पंजाब और बंगाल की लोक संस्कृति की भी झलक देखने के लिए मिलेगी। हाईवे के डिवाइडर के साथ ही रुद्रपुर के प्रमुख इंदिरा और डीडी चौक का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मंदिरों की दीवारों पर धर्म आधारित चित्र
रुद्रपुर। प्राधिकरण की ओर से ऊर्जा निगम की दीवारों पर विभाग से संबंधित चित्र उकेरे जाएंगे। इनमें डैम से पैदा होती बिजली और वितरण, डाकघर की दीवार पर लोगों तक डाक पहुंचाते डाकिये के साथ ही सरकारी अस्पताल की दीवार पर आयुर्वेद, डाक्टर आदि के चित्र बनाए जाएंगे। मंदिरों की दीवारों पर धर्म आधारित चित्र भी बनवाए जा रहे हैं। संवाद
कोट:
पंतनगर से रुद्रपुर के इंदिरा चौक तक विकास प्राधिकरण दो करोड़ रुपयों से सौंदर्यीकरण के कार्य करा रहा है। इनमें एक करोड़ रुपये एनएचएआई को देने हैं। इसके तहत वॉल पेटिंग, इंदिरा चौक और डीडी चौक का सौंदर्यीकरण, रेलिंग का अनुरक्षण, पेंटिंग और पौधारोपण का कार्य शामिल है। कुमाऊंनी, पंजाबी और बंगाली संस्कृति पर केंद्रित चित्र भी बनवाए जा रहे हैं। - हरीश कांडपाल, उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण
09पी: रुद्रपुर की दीवार पर बनाया गया पहाड़ संस्कृति पर केंद्रित चित्र 10पी: हरीश कांडपाल, उपाध्यक्ष, डीडीए