फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर को बाढ़ से बचाने की तैयारी

Thu, 16 May 2024 04:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान लेकर लेवड़ा नदी के सफाई कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।12 मई के अंक में अमर उजाला ने ''''बाजपुर वासियों पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा'''' शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 12 मार्च 24 को बाजपुर आगमन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर को बाढ़ से निजात दिलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुरूप प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को लेवड़ा नदी की बाढ़ के समाधान के लिए पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम उदयराज सिंह से मिला। डीएम ने लेवड़ा सफाई कार्य जल्द शुरू करने का भरोसा दिया है। डीएम से वार्ता कर लौटे भाजपा नेता राजेश ने बताया कि बाढ़ से निजात दिलाने के लिए लेवड़ा नदी का सफाई कार्य सहित अन्य कार्य कराने के लिए टेंडर होने जा रहे हैं। बताया कि डीएम ने भरोसा दिया है कि एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा। बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण का कार्य शासन स्तर पर लंबित है। जल्द ही पुल निर्माण की कार्रवाई को गति मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़, राजेंद्र गोयल, अशोक जिंदल,राजेंद्र पाल सेठी, अमित चौहान, रितेश शर्मा, कर्मजीत सिंह शामिल रहे। संवाद






लेवड़ा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत शुरू

बाजपुर। बरसात का मौसम नजदीक आते ही लोनिवि ने बेरिया दौलत रोड स्थित लेवड़ा नदी पुल की रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अवर अभियंता राजेश पंतौला ने बताया कि बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पुल की रेलिंग और फ्लैश क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें