खटीमा। क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला की सल्फास खाने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शुक्रवार सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब पांच माह की गर्भवती 28 वर्षीय महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉ.अकलीम अहमद ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ आए लोगों ने बताया कि सुबह महिला अपने खेत दवा डालने गई थी इस बीच खेत में सल्फास डालने के बाद उस खाली ग्लास में ही पानी पी लिया। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि महिला की एक पुत्री है।