फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Sat, 29 Mar 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव बाघोरी निवासी सीमा (25) पत्नी नाजिम आठ माह की गर्भवती थी। दर्द उठने पर ससुरालियों ने उसे बृहस्पतिवार रात 11 बजे सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे फिर मृत अवस्था में सुबह चार बजे उप जिला अस्पताल सितारगंज लाए। वहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि साल 2019 में उसका विवाह हुआ था। मृतक के मायके वालों को सूचना दे दी है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें