फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्भवती विवाहिता से ससुरालियों ने की मारपीट, केस दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। तीन माह की गर्भवती विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। ग्राम चिकाघाट निवासी प्रीतिराज कटारिया पुत्री बलवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह महीने पहले उसने पावला बेगनाबाद (बागपत) यूपी निवासी घनश्याम पुत्र लखमी चन्द से गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसका पति उसे अपने घर बागपत ले गया। शादी के कुछ महीने बाद उसका पति, सास, देवर उसे बात-बात पर दहेज न लाने का ताना देने लगे और उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने बताया कि 19 जून की रात उसके पति, सास और देवरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही आपातकालीन 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को झूठी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ससुरालियों को चेतावनी दी। बाद में विवाहिता ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके वाले उसे अपने घर सितारगंज ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें