बाजपुर। श्री रामलीला कमेटी बरहैनी की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवीण देउपा समिति के अध्यक्ष और लक्ष्मीकांत सैनी सचिव बने। कोमल सैनी को प्रबंधक, सुंदर शर्मा, सुधीर कुमार को उपाध्यक्ष, गिरिराज गुप्ता को उपसचिव, मोहन चंद्र पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजेश तुराहा और वीरेंद्र सिंह बिष्ट को मीडिया प्रभारी, मनोज कांडपाल को मंच प्रबंधक और नरेश गोयल को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वागत समिति में गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू, बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू को शामिल किया गया। सुभाष कांडपाल, जगदीश सिंह, सरवन, संतोष जोशी सदस्य चुने गए। संवाद