काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह 10 बजे से एमए द्वितीय सेमेस्टर भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रयोगात्मक फाइल और प्रवेश पत्र के साथ पहुंचने की अपील की है।