रुद्रपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को विभिन्न इलाकों में सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को ट्रांजिट कैंप, आजाद नगर, बीएचईएल, आंचल आहार, तीनपानी रोड, शिमला बहादुर, गणेश गार्डन, गणेश गार्डन, आनंद विहार, मैत्री विहार, जनपद रोड आदि क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रही। ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि रविवार को खेड़ा, दरियानगर, राजा काॅलोनी गुरुद्वारा मेन मार्केट, गांधी कॉलोनी, भूत बंगला, प्रीत विहार आदि क्षेत्र में तार बदलने के काम के चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।