फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ताजिये निकालने से विद्युत आपूर्ति ठप, आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को एक पत्र भेजा। इसमें कहा कि बीती शाम शहर के विभिन्न इलाकों से मुहर्रम के ताजिये निकाले गए। ताजिये की ऊंचाई अधिक होने से शहर के अधिकतर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित की गई। इससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। महासंघ के केके अग्रवाल ने शनिवार को एसडीएम को भेजे पत्र में कहा कि भीषण गर्मी और रात के समय बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में प्रशासन ने सूझबूझ से काम नहीं लिया और उदासीनता बरती गई। महासंघ ने मांग की भविष्य में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिये की ऊंचाई का मानक तय किया जाए ताकि कोई हादसा न हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें