खटीमा। पकड़िया स्थित बंगाली काॅलोनी में बीती रात साढ़े चार घंटे बिजली गुल रही। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से मंगलवार सुबह चार बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। ऊर्जा निगम के जेई मोहन परगाई ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने के कारण ब्रेक डाउन हुआ था। सुबह करीब चार बजे फॉल्ट को सही किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद