फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मरम्मत कार्य के चलते आज और कल इन क्षेत्रों की गुल रहेगी बत्ती

Fri, 30 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एचटी बिजली लाइन में उच्च गुणवत्ता के कंडक्टर बदलने के चलते मानपुर और कुंडेश्वरी बिजली घर की 31 मई व दो जून को आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि मानपुर व कुंडेश्वरी बिजली की 33 केवी और 11 केवी बिजली लाइन पर एसीएसआर डॉग कंडक्टर के स्थान पर पैंथर कंडक्टर बदलने का कार्य होना है। इसके लिए शटडाउन लिया गया है। इस कारण 31 मई और दो जून को हेमपुर डिपो गोशाला, उजाला हॉस्पिटल, रामनगर रोड, छावनी, राजपुरम, विजय नगर, कुर्मांचल कॉलोनी, गिरीताल, चामुंडा विहार, कटोराताल, पदमावती कॉलोनी, मानपुर, फिरोजपुर, शांतिनगर, एसआरएफ, कुंडेश्वरी, गुलजारपुर, जगतपुर, ढकिया नंबर एक व दो, भीमनगर, आईआईएम आदि फीडरों से संबंधित की आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे से बंद रहेगी। साथ ही 20 नंबर बिजली घर बाजपुर रोड 33 केवी बिजली लाइन का अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इस कारण 30 मई को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आवास विकास, कोर्ट रोड, बाजपुर रोड, पटेलनगर, मेन बाजार, जसपुर खुर्द आदि क्षेत्र की बत्ती गुल रहेगी। उपभोक्ता समय रहते अपने कार्य निपटा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें