झनकट। झनकट-रतनपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा या वाहनों की आवाजाही के दौरान उठने वाली धूल से आंखों और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। सड़क किनारे के दुकानदार भी धूल-मिट्टी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।