मझोला। नौसर गांव में 200 मीटर लंबी सीसी मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि नौसर गांव में सत्य प्रकाश सिंह के घर से पंचायत घर तक 200 मीटर सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सीसी मार्ग में प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल और पंचायत घर पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि यह सीसी मार्ग 15 साल पहले बना था।