सुल्तानपुर पट्टी में हाइवे पर बने गडढे। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। एनएच-74 पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुल्तानपुर पट्टी नगर में भी हाईवे पर काफी गड्ढे हो गए हैं बरसात के समय गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासन ने गड्ढों को भरने की सुध नहीं ली। इसी हाईवे पर भारी वाहनों की भी आवाजाही रहती है। धूल उड़ने पर स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है। कई बार गड्ढों में फंसकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। काशीपुर और बाजपुर मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल से लेकर जीजीआईसी इंटर कॉलेज मोड, रामपुर मोड़, बुध बाजार चौराहा और नगर पंचायत के पास क्षतिग्रस्त हाईवे की सुध लेने वाला अधिकारी कोई नहीं है। संवाद
फोटो। 28केएसपी 06पी- सुल्तानपुर पट्टी में हाईवे पर बने गड्ढे।