- चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी क्राइम/यातायात, ऊधमसिंह नगर।
रुद्रपुर। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने अपने सहयोग के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती करने का फैसला लिया है। जल्द ही जिले में 200 पीआरडी जवानों को यातायात पुलिस के साथ तैनात किया जाएगा।
मार्च आते ही प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में पहाड़ों की ओर जाने वाले अधिकतर वाहन जिले से होकर ही गुजरते हैं। लोकल के वाहनों के साथ बाहरी वाहन आने से जिले में की सड़कों पर दबाव बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रित करने में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पयर्टन सीजन में यातायात को बेहतर बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इस बार पीआरडी जवानों की भर्ती करने का फैसला ले लिया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से करीब 200 पीआरडी जवानों की मांग की गई है। इनकी तैनाती शहर के अलावा काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर, खटीमा सहित कई तहसीलों में की जाएगी। वह ट्रैफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर यातायात को नियंत्रित करेंगे।
आगामी पर्यटन सीजन के यातायात को नियंत्रित करने के लिए 200 पीआरडी जवानों की मांग की गई है। जल्द ही शहर और जिले की सभी तहसीलों में ट्रैफिक पुलिस के साथ पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे। - चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी क्राइम/यातायात, ऊधमसिंह नगर।