फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डाकखानों में नहीं मिल रहे दस और बीस रुपये के पोस्टल ऑर्डर

Mon, 05 Feb 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डाकखानों में इन दिनों वाले दस और बीस रुपये के पोस्टल ऑर्डर की किल्लत है। जिस कारण डाक से संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं। जरूरतमंद लोग डाकखानों के चक्कर काट रहे हैं। पोस्टल ऑर्डर नहीं मिलने पर अब अधिकारी ई- पोस्टल ऑर्डर के प्रयोग की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र के अधिकतर डाकखानों में पिछले कई दिन से पोस्टल आर्डर नहीं हैं। सबसे ज्यादा दस ओर बीस रुपये के पोस्टल आर्डर की बिक्री होती हैं लेकिन स्टॉक खत्म होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि डाक विभाग की तरफ से ही यह पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। अलबत्ता काशीपुर में पांच, तीन और दो रुपये के पोस्टल ऑर्डर की उपलब्धता होने के चलते इनसे ही काम चलाया जा रहा है। इधर पोस्टल आर्डर की किल्लत की वजह से सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना मांगने वाले कार्यकर्ताओं सहित अन्य जरूरी काम में दिक्कत आ रही है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश बाटला ने सरकार से पोस्टल आर्डर उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में काशीपुर के प्रभारी पोस्ट मास्टर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 10 और 20 रुपये के पोस्टल आर्डर स्टॉक में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने लोगों को ई-पोस्टल ऑर्डर के प्रयोग में लाने की सलाह दी है। बताया कि मैन्युअल पोस्टल ऑर्डर की उपलब्धता के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें