फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डाकघर ने शुरू की बाल जीवन बीमा पॉलिसी

Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महंगाई के इस दौर में बच्चों के जन्म से ही परिवार को उनके भविष्य की चिंता सताने लगती है। कई परिजन अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उनके जन्म के साथ ही निवेश करना शुरू कर देते हैं। इसमें पोस्ट ऑफिस की बाल जीवन बीमा योजना बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसे 5 से 13 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए खरीदा जा सकता है। इस बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपये बीमा लाभ मिलेगा। पोस्ट ऑफिस के मुख्य डाकपाल विनोद खंतवाल ने बताया कि पांच साल के बच्चे के नाम पर पॉलिसी पर 2424 रुपये की मासिक किश्त पर 18 साल की आयु होने और बीमा अवधि पूरी होने पर 5.28 लाख रुपये मिलेंगे। इस बीमा पॉलिसी में 52 फीसदी का बोनस दिया जाता है। डाकघर में बीमा पॉलिसी लेने लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें