खटीमा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हक की बात विषय पर सरपुड़ा हाईस्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया। ग्राम वासियों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता विमलेश शर्मा, ममता शर्मा और पुलिस विभाग से हरेंद्र थापा ने व्हीकल एक्ट के बारे में बताया। डॉ. देश दीपक गौड़, नर्सिंग अधिकारी अनूप पांडे और विजेता पांडे की टीम ने शिविर में 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं। वहां पर प्रधानाध्यापक अफरोज, धर्म सिंह, विमल कुमार, वीरेंद्र कुमार, संतोष श्रीवास्तव, मीरा देवी, गीता शर्मा, लाल सिंह आदि थे। संवाद