बाजपुर। प्रदेश सरकार की ओर से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बाजपुर और डोईवाला चीनी मिलों को 47 करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि जारी की है।
सचिव रणधीर चौहान की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि उक्त धनराशि मिल प्रबंधन बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए उपयुक्त करेंगे। यह धनराशि ऋण के रूप में दी गई है। बाजपुर चीनी मिल के 25 करोड़ नौ लाख और डोईवाला चीनी मिल के लिए 22 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। भाजपा नैनीताल जिला प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि धामी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। पहले गन्ना मूल्य भुगतान के किसानों दिक्कत होती थी। गन्ना मूल्य भुगतान की राशि स्वीकृत करने उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है। संवाद