इंटरलॉकिंग टाइल्म निर्माण कार्य का शुभारंभ करते महापौर बाली। स्रोत स्वयं
काशीपुर। शहर के बाजपुर रोड पर 90 लाख रुपये से वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य की शुरुआत की गई है।
सोमवार को मेयर दीपक बाली ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे सड़क चौड़ी होगी और वायु प्रदूषण भी कम होगा। इस दौरान मेयर ने कहा कि अन्य सड़कों पर भी यह कार्य कराया जाएगा। नगर निगम लगातार शहर के विकास के कार्यों में लगा है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता से अनुरोध है कि नाले-नालियों और सड़कों पर गंदगी नहीं डालें। नगर निगम सभी नाले-नालियों की लगातार तलीझाड़ सफाई कर रहा है लेकिन देखने में आया है कि लोग अभी भी सफाई के प्रति जागरूक नहीं हैं। वहां पर चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, बूथअध्यक्ष श्याम सिंह, पार्षद सीमा सागर व अंजना आर्य, बलविंदर सिंह, सुषमा चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो