फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फौजी मटकोटा में पॉलीथिन की फैक्टरी सील

Sat, 09 Sep 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में फैक्टरी का ताला कटवाते अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह। - फोटो : Factory Seized
विज्ञापन
फैक्टरी में 105 प्लास्टिक के दाने, 11 कट्टे पॉलीथिन और पॉलीथिन के 13 रोल बरामद
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रशासन और जिला पंचायत की टीम ने शुक्रवार शाम को फौजी मटकोटा स्थित एक पॉलीथिन की फैक्टरी पर छापा मारा। इसमें भारी मात्रा में पॉलीथिन और प्लास्टिक के दाने आदि बरामद किए। फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
फौजी मटकोटा गांव में प्लास्टिक की फैक्टरी संचालित होने की सूचना पर जिला पंचायत के कर्मचारी दोपहर के समय मौके पर पहुंचे। फैक्टरी संचालित होती देख टीम के सदस्य अधिकारियों को सूचना देने के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब फैक्टरी में ताला लगाकर मालिक व अन्य कर्मचारी भाग गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम मनीष बिष्ट को दी। एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने फैक्टरी का ताला काटकर खुलवाया। फैक्टरी के भीतर 105 कट्टे प्लास्टिक दाना, 11 कट्टे पॉलीथिन और पॉलीथिन की 13 रोल मिली। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि फैक्टरी को सील कर दिया गया है। मौके पर मिले एक कर्मचारी से इसके बारे में जानकारी जुटाई गई। उन्होंने कहा कि फैक्टरी संचालक का नाम संतोष बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चार माह में तीसरी फैक्टरी पकड़ी
रुद्रपुर। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगने के बावजूद इसका उत्पादन धड़ल्ले से हो रहा है। रुद्रपुर में पिछले करीब चार माह में पॉलीथिन की तीन फैक्टरी पकड़ी गई हैं। इनमें करीब चार माह में पहले बिगवाड़ा में और लगभग दो महीने पहले मलसा गांव में पाॅलीथिन की फैक्टरी पकड़ी गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें