फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने भरे परचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मेलाघाट के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव अधिकारी डॉ. रामचंद्र की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए दयाशंकर, तुलसी प्रसाद, बृजमोहन, अनमोल वर्मा और बालम सिंह नेगी ने नामांकन कराया। महामंत्री पद के लिए लियाकत खान एवं साहब सिंह ने परचा भरा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए गुलशन कुमार, सचिव पद पर मुसाफिर और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश ने नामांकन कराया।
चुनाव अधिकारी डॉ. चंद्र ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर गुलशन कुमार, सचिव पद पर मुसाफिर, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश के एक मात्र परचा दाखिल करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। डॉ. चंद्र ने बताया कि 21 अगस्त को व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें