फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस से मांगा था टिकट, BJP की दावेदार को खिलाई मिठाई; बदले सियासी घटनाक्रम से कांग्रेसी हैरान

Thu, 26 Dec 2024 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी होने के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने अध्यक्ष के लिए टिकट मांगा तो कांग्रेस से सामान्य सीट की एकमात्र दावेदार ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी होने के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने अध्यक्ष के लिए टिकट मांगा तो कांग्रेस से सामान्य सीट की एकमात्र दावेदार ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाई। कांग्रेस नेता के पति ने काबल सिंह के चेयरमैन बनने की इच्छा जताई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस भी अपनी पार्टी के नेता के यू-टर्न पर हतप्रद रह गईं। हालांकि, पार्टी की ओर से दावेदार की तलाश करने का दावा हो रहा है। दिनेशपुर सीट सामान्य से ओबीसी होने से पहले नगर में सियासी पारा चरम पर था। गहमागहमी के माहौल में तमाम दावेदार तैयारी में थे। अंतिम लिस्ट में सीट आरक्षित होने पर गहमागहमी का माहौल अब सन्नाटे में बदल गया है।

बदले समीकरण के बीच अब अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष काबल सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने दावेदारी की है। भाजपा से कोई दूसरा दावेदार नहीं सामने आया है। काबल सिंह भी आरक्षण से पूर्व अलग-अलग धड़ों में तैयारी में लगे भाजपा के लोगों से मुलाकात कर उन्हें एकमंच पर लाने की कवायद में जुट गए है।

इधर, सामान्य सीट पर कांग्रेस से टिकट मांग चुकी लक्ष्मी राय और उनके पति आशुतोष राय ने आरक्षण में बदलाव के साथ ही मन भी बदल लिया। दोनों काबल के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस पूरी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान आशुतोष काबल से उनके घरेलू संबंध, रिश्तेदारी की बात कहते सुने जा रहे हैं।

उनका कहना है कि पिछले चुनाव को काबल की ओर से उनको तन, मन धन से चुनाव लड़ाया गया था और वे काबल को चेयरमैन देखना चाहते हैं। यह माना जा रहा है कि लक्ष्मी राय और उनके पति आशुतोष राय ने मंजीत कौर को अंदरखाने अपना समर्थन दे दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा कहना है कि दिनेशपुर नगर पंचायत में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। बदली परिस्थितियों में मजबूत दावेदार के नाम पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें