जसपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस टीम ने राज्य की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई वाहनों को सर्च भी किया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि जसपुर की सीमाएं यूपी के जिला मुरादाबाद एवं बिजनौर से लगती हैं। इन सीमाओं से राज्य में प्रवेश करने वाले चार एवं दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बुधवार को अमियावाला, संन्यासियों वाला, धर्मपुर एवं नादेही बॉर्डर पर संदिग्ध प्रतीत होने पर कई वाहन चालक से पूछताछ भी की गई। हालांकि कहीं कोई संदिग्ध मामला प्रकाश में नहीं आया। इसके बाद भी पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए है।