खटीमा। झनकईया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति पर रात में घूमने का कारण पूछने पर पुलिस एसपीओ के साथ गाली गलौच व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, झनकईया थाने में नियुक्त एसपीओ ग्राम सिसैया निवासी गोविंद कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह बृहस्पतिवार की रात 9 बजे लिखित सूचना दी कि वह अन्य एसपीओ के साथ 22 पुल सिसैया बंधा पर ड्यूटी कर रहा था। आरोप लगाया कि तभी आरोपी सिसैया निवासी प्रमोद अपनी बाइक पर आया। जब एसपीओ ने रात में घूमने का कारण पूछा तो उसने गाली गलौच, मारपीट कर दी। पुलिस ने धारा 332, 353, 504, 506,188, 269, 270 आईपीसी, 03 महामारी अधिनियम व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।