पंंतनगर। किच्छा-लालकुआं राजमार्ग पर वनकर्मियों ने अवैध रुप से रेता भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दी। रेंजर नवीन पंवार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वनकर्मियों ने रेता भरी ट्रैक्टर ट्राली को रूकने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोकने के बजाए उसे शांतिपुरी बैरियर की ओर भगा दिया। वनकर्मियों ने पीछा किया तो चालक बेरियर के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोई कागजात नहीं मिले। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में खड़ा करवा दिया गया है।