फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो भट्टियां एवं पांच हजार लीटर लाहन किया नष्ट

विज्ञापन
खटीमा के मोहम्मदपुर भूडिया में देवहा नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब की भट्टी नष्ट करते पुलिस कर्म? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। सत्रहमील पुलिस ने देवहा नदी के किनारे अवैध रूप से चल रही कच्ची शराब की दो भट्ठियां औप पांच हजार लीटर लाहन नष्ट किया।
विज्ञापन

रविवार को सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर भुडिया में देवहा नदी के किनारे शराब माफियाओं की ओर से कच्ची शराब की भट्ठियां संचालित की जा रही हैं। शाही पुलिस टीम के साथ देवहा नदी के किनारे पहुंचते उससे पूर्व ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर दो शराब की भट्ठियां, पांच हजार लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। टीम में दिनेश सिंह पपोला, कुंदन भौर्याल, भरत सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें