फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की भट्टियों पर छापे मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। पुलिस ने अभियान चलाकर 220 लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तीन शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बाइक छोड़कर भागे शराब तस्कर की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। गिरफ्तार तथा फरार शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की देर रात तथा शनिवार की भोर में पुलिस ने कच्ची शराब का गढ़ बन चुके ग्राम विडोरा मझोला में फिर एक बार अभियान चलाया। अभियान के दौरान खकरा नदी किनारे सुलग रही शराब की तीन भट्टियों को पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान भट्टी से 120 लीटर शराब बरामद की। शराब तस्कर ग्राम विडौरा निवासी पिंटू, छिंदर सिंह, मलकीत सिंह मोके से फरार हो गए। फरार पिंटू द्वारा मौके पर छोड़ी बाइक (यूके06एटी-0091) को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अभियान के दौरान हजारों लीटर लाहन भी पुलिस ने नष्ट किया। शनिवार की सुबह पुलिस ने ग्राम विडौरा निवासी अमरीक सिंह, गुरदयाल सिंह तथा गुरजीत सिंह से 20-20 लीटर शराब तथा सलमता निवासी मंजीत सिंह को40 लीटर शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तथा फरार शराब तस्करों खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई अवनीश कुमार, कांस्टेबल नवनीत कुमार, मनोज बोरा, रोहित चौधरी, रबिन्द्र वर्मन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें