सुल्तानपुर पट्टी। कोहरे को ध्यान में रखकर पुलिस टीम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को टीम ने चौराहों पर लगे खंभों, संकेतक और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। कहा कि यह अभियान समय-समय पर चलता रहेगा।