फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर और ग्रेटर नोएडा भेजी गई टीम
विज्ञापन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में दंपती की हत्या कर फरार हुए जगदीश उर्फ राजकमल का पुलिस को 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की टीम उसके परिचित, रिश्तेदारों के घरों पर दबिश देकर जानकारी ले रही है, साथ ही उसके पूर्व के कार्यक्षेत्र में भी पुलिस टीम भेजी गई हैं। एसएसपी ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
बुधवार आधी रात शिवनगर में घर में घुसकर राजकमल ने गृहस्वामी संजय और सोनाली की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने बीचबचाव में आई संजय की सास गौरी पर भी हमला कर घायल कर दिया था और फरार हो गया था। एसएसपी ने तत्काल छह टीम गठित कर हत्यारे की गिरफ्तारी में लगा दिया था। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के घर ग्राम अनवा पुआयां जिला शाहजहांपुर जाकर उसके भाई -भाभी से पूछताछ की, साथ ही इसी जिले में रहने वाली बहन के घर भी पुलिस टीम पहुंची थी लेकिन दोनों ही जगह आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की एक टीम शाहजहांपुर जिले में रहने वाले आरोपी के मामा सहित अन्य रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दे रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहकर काम कर चुका है। लिहाजा एक टीम वहां के लिए भी निकल गई है। इसके अलावा पुलिस टीम सर्विलांस और मैनुअल से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पहले से बंद है आरोपी का मोबाइल
रुद्रपुर। आरोपी राजकमल ने पूरी योजना के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसने घटना से चार दिन पहले मोबाइल बंद किया था और मोबाइल तबसे बंद ही आ रहा है। पुलिस अब तक डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। बताया जा रहा है कि कुछ जगह पर आरोपी कैद हुआ है। इधर पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस से मदद ले रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें