नानकमत्ता थाने में बरामद शराब व उपकरणों के साथ पुलिस।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पक्की खमरिया गांव में देवहा नदी किनारे छापा मारा। इसकी भनक लगते ही गांव के शराब तस्कर दारा सिंह, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह और बलदेव सिंह भट्ठी जलती छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों भट्ठियों को तोड़ दिया और पांच हजार लीटर लाहन नष्ट किया। टीम ने 90 लीटर शराब, उपकरण बरामद कर जब्त कर लिए। एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल अरविंद कुमार, लोकेश तिवारी, संजय गिरी, कैलाश चंद शामिल थे।