रुद्रपुर। बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रविंद्रनगर में चल रहा धरना मंगलवार को 39 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचे सुब्रत राय को उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जहां धरना दिया जा रहा है वह धरना स्थल नहीं है इसलिए जगह को जल्द खाली कर दें। इस मौके पर एसएसआई अनिल जोशी, बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप कोली आदि मौजूद रहे।