काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी निवासी आलोक कश्यप को वर्ष 2019 में कोर्ट ने चोरी का दोषी पाकर दो साल की सजा सुनाई थी। अप्रैल-2020 में कोरोना काल के दौरान उसे छह महीने की पेरोल देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी वह हल्द्वानी जेल नहीं गया। मामला संज्ञान में आने पर अदालत ने बीते दिनों पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया आवश्यक कार्रवाई कर उसे हल्द्वानी जेल दाखिल किया जाएगा। दोषी की अभी एक वर्ष की सजा शेष है।