फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने दिल्ली से दबोचा 20 हजार का इनामी आरोपी

Wed, 06 Mar 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। एसओजी और पंतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी मामले में 20 हजार के इनामी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने एक फरवरी 2023 को पंतनगर थाने में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर की तलाश की। छानबीन में ट्रैक्टर चोरी की घटना में मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा बिलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर काॅलेज थाना हजारा जिला पीलीभीत की लिप्तता सामने आई। 12 फरवरी 2023 को पुलिस ने मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा और सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी महेश फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 30 जुलाई को महेश पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती चार मार्च को एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस ने महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि महेश ट्रैक्टर के शोरूम में काम कर चुका है और पेशे से वेल्डर है। महेश ने उत्तराखंड के साथ ही यूपी और नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें