फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha: कार से 6000 नशीले कैप्सूल और नकदी जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; आरोपी को जेल भेजा

Tue, 10 Mar 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

किच्छा पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कार सवार युवक को 6000 नशीले कैप्सूल और नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा पुलिस ने कार सवार सिरौलीकला के युवक को 25 डिब्बे में 6000 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सोमवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू किच्छा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रभारी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को कोतवाली क्षेत्र के डीडी चौक के पास वाहनों की जांच हो रही थी।

इस दौरान दरऊ चौराहे की ओर से एक काले रंग की कार आती दिखी। पुलिस को देख कर चालक कार मोड़कर बस स्टेशन की ओर भागने लगा। टीम ने कार रोक कर चालक को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक कट्टे में सफेद रंग के 25 डिब्बे में से 6000 कैप्सूल और डैशबोर्ड से 51000 रुपये नकद मिले।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी मो. शाहबाज निवासी वार्ड 19 रजा मस्जिद के पास सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा है। आरोपी को यह कैप्सूल इसके भाई रईस अहमद ने दिए थे। वह इन्हें नशेड़ियों को बेचने ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें