फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 07 Jun 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में नेपाल बॉर्डर पर वाहन चेकिंग करते सीओ विमल रावत।
विज्ञापन
खटीमा। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय खुली सीमा के पास शुक्रवार को पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन कर रहे लोगों से पूछताछ की गई। सीओ विमल रावत के नेतृत्व में झनकईया थाने और नारायण नगर व झप्पूझाला में नियुक्त एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग और कांबिंग की। भारत नेपाल सीमा पर पिलर नंबर 798 का भी निरीक्षण किया गया। सीओ रावत ने बताया कि सीमा पर गुजर रहे वाहनों के दस्तावेजों के साथ ही नंबर प्लेट चेक किए गए। वहां पर एसएसबी के निरीक्षक रणधीर कपूर, चंद्राबाबू, जय प्रकाश, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें