फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाईपास चौड़ीकरण के लिए पोल शिफ्टिंग का काम शुरू

Wed, 04 Feb 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण के काम को देखते हुए बिजली के पोलों की शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को बाईपास पर ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी फरमान जैदी की मौजूदगी में पोल शिफ्ट करने के लिए गड्ढे खोदे गए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ सौ पोलों के साथ ही 25 से अधिक ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने हैं। इसके लिए निगम को बजट प्राप्त हो गया है। जहां-जहां पर पोल शिफ्टिंग के लिए जगह मिलती जाएगी वहां पोल लगाने के बाद लाइन शिफ्ट की जाएगी। बताया कि बुधवार को आठ पोल लगाए गए हैं। बीते मंगलवार विधायक शिव अरोरा ने लोनिवि और ऊर्जा निगम के अभियंताओं के साथ काशीपुर बाईपास का निरीक्षण किया था। बुधवार से पोल शिफ्टिंग का काम शुरू करने की बात तय हुई थी। बाईपास के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे बिजली, पेयजल लाइन आदि को शिफ्ट करने के लिए शासन से 2.90 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें