फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 28 लाभार्थियों को पीएम आवास के सौंपे प्रमाणपत्र

Sat, 31 Jan 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर पालिका कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र सौंपे गए। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने 28 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो। पीएम आवास योजना से सरकार इस सपने को साकार कर रही है। ईओ कैलाश सिंह पटवाल ने बताया कि विभागीय जांच के बाद 28 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस मौके पर सभासद सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, इदरीश पाशा, मोबिन सिद्दीकी, सलीम बाबा, बृजेश चौधरी, नाजिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें