गदरपुर। भारत विकास परिषद पूर्व प्रांत के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें हरेला पर्व पर अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरूआत की। गदरपुर शाखा के अध्यक्ष रविंद्र बजाज, सचिव प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष डॉ. विनीत अरोड़ा, महिला संयोजिका ज्योति ग्रोवर ने सदस्यों को शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने पूरे प्रांत में शाखाओं के विस्तार पर चर्चा की। संयुक्त क्षेत्रीय महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने शाखा गठन पर जोर दिया। क्षेत्रीय सचिव आरके गुप्ता ने नए सदस्य बनाने को कहा। क्षेत्रीय संयोजिका महिला एवं बाल विकास पाला मेहता ने शाखाओं में महिलाओं के अधिक कार्यक्रम करने का आग्रह किया। संचालन प्रांतीय महामंत्री हरीश शर्मा ने किया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, गीतू केसरवानी, महक जैन, पारुल गुप्ता, संजय राधू, संजय खेड़ा, डॉ. विश्वनाथ, दीपक सुधा, विनोद चुग आदि उपस्थित रहे।