काशीपुर। महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने दो स्वर्ण समेत सात पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 25-29 अप्रैल तक नासिक, महाराष्ट्र में प्रथम फेडरेशन कप-2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें काशीपुर समेत प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन कर आदित्य राज कौशल ने स्वर्ण, भूपेश सिंह रावत ने स्वर्ण व रजत, काजल खिमाल ने रजत, तेज प्रताप शर्मा ने कांस्य, पियूष मिश्रा ने कांस्य, आरव राज ने कांस्य पदक हासिल किया है। उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद