खटीमा। खेल महाकुंभ के तहत शनिवार को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिटी कॉन्वेंट और बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर की टीम प्रथम रही। अंडर-19 के बालिका वर्ग में अलक्ष्या पब्लिक स्कूल और बालक वर्ग में केडीएस की टीम प्रथम रही। वहां विधायक भुवन कापड़ी, दिलशाद, शैलेंद्र सिंह, मुन्नी धामी, पूनम भट्ट, मयंक जोशी, प्राची जोशी, गीता किशोर, पूजा चंद आदि थे। संवाद