रुद्रपुर। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में 28 स्कूलों के 972 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को उप-कनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में 100, 400, 800 मीटर की दौड़ हुईं। 100 मीटर का सेमीफाइनल, 800 मीटर का फाइनल और 400 मीटर का सेमीफाइनल संपन्न हुआ। लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और मिक्स्ड रिले दौड़ भी कराई गई। समारोह में मुख्य अतिथि इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पार्थ गौतम, विशिष्ट अतिथि जाह्नवी गौतम रहीं। प्रधानाचार्य फादर अलेक्जांडर मोंटेरो ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं। ब्यूरो