फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए खेल मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Sat, 13 Jun 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जसपुर में बनाए गए खेल मैदान में खिलाड़ी अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने गत वर्ष 14 सितंबर को खेल मैदान के लिए जसपुर में युवाओं के साथ एक दिन का उपवास किया था। इसके अलावा कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर स्टेडियम निर्माण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अपनी लगभग पांच एकड़ भूमि पर अपने दिवंगत पिता के नाम से हरगोविंद प्रसाद सिंघल मेमोरियल मैदान बनाने की योजना बनाई। इसमें उन्होंने विभिन्न खेलों के कोर्ट एवं ट्रैक स्थापित कर खिलाड़ियों को निशुल्क समर्पित किया। भाजपा नेता ने बताया कि जीजीआईसी के सामने आवास विकास वाले मार्ग पर निजी भूमि पर बास्केट माल कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट एवं रनिंग ट्रैक का शुभारंभ हो चुका है। इसमें खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैंं। शीघ्र ही ऊंची और बॉस कूद, बाधा दौड़, हथौड़ा, चक्का, गोला एवं भाला फेंक कोर्ट बनाए जाने की योजना है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें