खटीमा। सालबोझी वन क्षेत्र में लगभग 60 वर्ष पुराने अतिक्रमण को वन विभाग की टीम हटा चुकी है। उक्त खाली कराई गई वन भूमि में रविवार को वन विभाग की टीम ने पौधरोपण किया। वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता से कई प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन क्षेत्र की जैव विविधता को पुनर्स्थापित करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। संवाद