काशीपुर। कजाकिस्तान के ताशकंद में चल रहे अंडर 17 जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की खुशी चंद ने पदक पक्का कर लिया है। काशीपुर निवासी भारतीय टीम की कोच प्रियंका चौधरी ने बताया कि खुशी ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की खिलाड़ी को मात दी है। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की खिलाड़ी से होगा। यह प्रतियोगिता एक मई से 16 मई तक आयोजित हो रही है। इसमें कई देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।