फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना

Wed, 19 Aug 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के जत्थे का रवाना करती महिलाएं
विज्ञापन
बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र से 50 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार शाम पांच बजे शिव मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, दिव्या गोयल, लता गोयल, कुसुम सैनी सहित अन्य बहनों ने आरती और तिलक कर उन्हें रवाना किया। श्रद्धालुओं ने जय बाबा अमरनाथ के जयकारे लगाए। बहनों ने कश्मीर सीमा पर देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए राखियां सौंपीं। जत्था हल्द्वानी से ट्रेन के माध्यम से जम्मू का सफर तय करेगा। जत्था 24 अगस्त को वापस लौटेगा। वहां भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, विहिप जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा, वरुण वशिष्ठ, मोहित चौहान, लक्ष्मण सिंह, अमन वर्मा, विक्की राजहंस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें