फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल नाबालिग का शारीरिक शोषण

Sat, 05 Oct 2024 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग का डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने परिवार या किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने उनकी पुत्री को परिवार या किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी करन सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें