जसपुर नई बस्ती में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ करते विधायक।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहल्ला नईबस्ती में खोले गए शहरी पीएचसी का सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने शुभारंभ किया। केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने विधायक को अस्पताल के बारे में जानकारी दी और उनकी स्वास्थ्य जांच की। विधायक ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी से काम करने एवं मरीजों को सुविधाएं देने पर जोर दिया। डॉ. हितेश ने कहा कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नईबस्ती में पीएचसी खोला है। केंद्र में डॉक्टरों के साथ ही अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेगा। अस्पताल में मातृ शिशु कल्याण सेवा, टीकाकरण, दवा वितरण और साधारण जांचें की जाएंगीं। वहां गजेंद्र चौहान, सुल्तान भारती, हिमांशु नंबरदार, योगेंद्र कुमार, मो. आरिफ, महेंद्र सिंह, शिखा, नरेश आर्य, कंचन, मीना, रीना, हसीन आदि थे।