खटीमा। पिटीशन राईटर व स्टांप वेंडर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी शिवशंकर भाटिया ने बताया कि 24 जनवरी को मतदान और मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हरीश चंद्र सुयाल, आरिफ अंसारी, सचिव पद के लिए शैलेंद्र सिंह राणा व सलमान अंसारी, उपाध्यक्ष पद के लिए मो. अजीम अंसारी, उप सचिव पद के लिए आशीष सिंह राना व कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।